Entertainment : Ad में Ranveer Singh और जॉनी सिंस के क्रॉसओवर से सोशल मीडिया पर बवाल, यूज़र्स दे रहे मजेदार रिएक्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Ad में Ranveer Singh और जॉनी सिंस के क्रॉसओवर से सोशल मीडिया पर बवाल, यूज़र्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

Uma Kothari
2 Min Read
Ranveer singh new ad with johnny sins

आज के दौर में किसी भी प्रोडक्ट को जनता तक पहुंचाने के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल किया जाता है। विज्ञापन को इंटरस्टिंग बनाया जाता है ताकि ऐड लोगों का ध्यान खींच सके। ऐसे में हाल ही में एक ऐड ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इस ऐड में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और जॉनी सिंस नज़र आ रहे हैं।

Ad में Ranveer Singh और जॉनी सिंस का क्रॉसओवर

ऐड पुरुषों के सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ा है। इस ऐड के लिए मेकर्स ने रणवीर सिंह और पोर्नस्टार जॉनी सिंस को लिया है। ऐसे में लोग दोनों को एक साथ देखकर काफी हैरान रह गए। विज्ञापन भी काफी शानदार है।

जिसमें मैलोड्रामैटिक म्यूजिक के साथ टीवी सीरियल की थीम रखकर ये ऐड बनाया है। यूज़र्स इस ऐड में रणवीर और जॉनी का क्रॉसओवर देखकर काफी हैरान है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

https://twitter.com/UmdarTamker/status/1756953446333460944

यूज़र्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

इंटरनेट पर ये ऐड तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूज़र्स इस ऐड पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-, ‘रणवीर सिंह और जॉनी सीन्स…क्या क्रॉसओवर है।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘मुझे पहले लगा ये डीपफेक वीडियो है। लेकिन रणवीर सिंह तो रणवीर सिंह ही हैं!!!।’

https://twitter.com/titsandclit/status/1756919349057863975

एक अन्य यूज़र्स ने लिखा, ‘रणवीर और जॉनी…बोल दो ये झूठ है। तो वहीं एक ने लिखा क्या कमाल का ऐड है। बनाने वाले की क्रिएटिविटी लाजवाब है।’ वहीं कुछ को ये ऐड पसंद नहीं आया। उन्होंने इस एड को घटिया बताया।

Share This Article