Entertainment : RRKPK: तीन दिन में 50 करोड़ के पार पहुंचा रणवीर-आलिया की फिल्म का कलेक्शन, तीसरे दिन की इतनी कमाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

RRKPK: तीन दिन में 50 करोड़ के पार पहुंचा रणवीर-आलिया की फिल्म का कलेक्शन, तीसरे दिन की इतनी कमाई

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Rocky-Aur-Rani-Ki-Prem-Kahani-Alia-Bhatt-2

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11 करोड़ का कलेक्शन किया। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ये मूवी 28 जुलाई को रिलीज़ हो गई थी।

ऐसे में पहले दिन की शानदार कमाई के बाद फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म ने वीकेंड में काफी अच्छा कलेक्शन किया है। तीन दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन

आलिया और रणवीर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 44 फीसदी तक इजाफा हुआ है। फिल्म ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 16.05 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म ने 19 से 20 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म ने तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस में 46.33 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है।

दुनियाभर में फिल्म का रहा ऐसा हाल

जहां फिल्म देश में तीन दिनों के अंदर 50 करोड़ के करीब पहुंच रही है। तो वहीं दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ के पास जा रही है। तीन दिन में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने दुनियाभर में 50 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में रणवीर, आलिया, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में है।

Share This Article