Big News : दो दिन से लापता रेंजर, खोजबीन में जुटा वन विभाग, पुलिस भी कर रही तलाश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दो दिन से लापता रेंजर, खोजबीन में जुटा वन विभाग, पुलिस भी कर रही तलाश

Yogita Bisht
2 Min Read
लापता

तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात एक रेंजर बीते दो दिनों से लापता है। रेंजर हरीश चंद्र पांडे (55) के लापता होने की रिपोर्ट उनके परिजनों ने मुखानी थाने में दर्ज कराई है।

दो दिन से लापता रेंजर, खोजबीन में जुटा वन विभाग

बीते दो दिनों से तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे (55) लापता हैं। परिवार के साथ ही वन महकमा उनकी तलाश में जुट गया है। वहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद से पुलिस भी उन्हें खोजने में जुटी हुई है। लेकिन अब तक रेंजर का कुछ पता नहीं चल पाया है।

29 नवंबर की शाम अपने घर से लापता हो गए थे रेंजर

मिली जानकारी के मुताबिक ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस और वन महकमे को इस बात की जानकारी दी। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश की जा रही हैं।

परिजनों में मचा कोहराम

रेंजर हरीश चंद्र पांडे (55) के अचानक से लापता होने के कारण उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के साथ ही वन महकमा भई लगातार उन्हें ढूंढ रहा है। लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के मुताबिक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संभावित स्थल में खोजबीन की जा रही है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।