बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते है। हाल ही में अभिनेता की आने वाली फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था। जिसके बाद से फिल्म चर्चा का विषय बन गई। फिल्म पर सीन कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। एनिमल पर कोरियन फिल्म से सीन चोरी करने का आरोप है।
इस कोरियन फिल्म का सीन किया कॉपी
एनिमल फिल्म के प्री-टीज़र में रणबीर कपूर लड़ते हुए नज़र आ रहे है। कुल्हाड़ी की मदद से वो एक के बाद एक झुंड में मौजूद लोगों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर यूजर फिल्म का प्री-टीज़र देखने के बाद सीन को कोरियन फिल्म से जोड़कर देख रहे है। यूजर फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी पर साउथ कोरियन फिल्म ‘ओल्डबॉय’ का सीन चुराने की बात कर रहे है।
यूजर ने लगाया कॉपी करने का आरोप
यूजर के मुताबिक प्री टीज़र में दिखाया गया सीन कोरियन फिल्म ओल्डब्वॉय के हूबहू है। ये कोरियन फिल्म साल 2003 में आई थी। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। तो वहीं कुछ यूजर ने दोनों ही फिल्मों के सीन में सिमिलर चीज़ें बताई है। कुछ यूजर निर्देशन को कॉपी ना कर सीन को अच्छा करने की सलाह भी दे रहे है।
इस दिन होगी रिलीज़
फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल के अलावा हिंदी फिल्म कबीर सिंह भी डायरेक्ट की है। अब उनके निर्देशन में बानी फिल्म एनिमल रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म 11अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है।