National : Ram Mandir: यह आर्टिस्ट फ्री में हाथ में बनाएगा श्री राम का टैटू, 1001 लोगों को दिया खास ऑफर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Ram Mandir: यह आर्टिस्ट फ्री में हाथ में बनाएगा श्री राम का टैटू, 1001 लोगों को दिया खास ऑफर

Renu Upreti
2 Min Read
This artist will make a tattoo of Shri Ram on his hand for free, gave a special offer to 1001 people
Ram Mandir

22 जनवरी को देश में दीपावली जैसा उत्सव होगा। इस दिन भगवान राम अयोध्या में विराजमान होंगे। यह कार्यक्रम भव्य और दिव्य होगा। इसे दुनिया के लोग देखेंगे और साक्षी बनेंगे। कई राम भक्त भगवान राम का टैटू अपने हाथ में बनवा रहे हैं। ये टैटू परमानेंट हैं, जो कभी मिटने वाले नहीं है। ऐसे भक्तों की संख्या नागपुर में लाखों में हैं। दरअसल, नागपुर में ऋतिक दरोडे टैटू आर्टिस्ट हैं। पिछले कई साल से वे टैटू बना रहे हैं। आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के आयजोन की तैयारियों के बीच ऋतिक राम भक्तों के हाथों पर श्री राम, प्रभु राम, जय श्री राम के टैटू बना रहे हैं।

1001 लोगों के हाथों में फ्री टैटू बनाएगा

टैटू आर्टिस्ट ऋतिक ने 1001 लोगों के हाथों में फ्री टैटू बनाने का फैसला किया है। इसके लिए बकायदा रजिस्ट्रेशन काउंटर भी लगाया, जहां बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं। इनमें से वे 1001 लोगों को ही मुफ्त में टैटू बनाएंगे। महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ रजिस्ट्रेशन करवाया है। महिलाएं अपने हाथों में श्री राम, प्रभु राम व जय श्री राम का टैटू बना रही हैं।

अयोध्या में तैयारियां जोरों पर

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की 51 इंच लंबी मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह मूर्ति साल के बाल स्वरुप में होगी। मूर्ति में रामलला खड़े हुए दिखाए गए हैं। यह मूर्ति ऐसी है, जो राजा का पुत्र और विष्णु का अवतार लगे। रामलला की नई मूर्ति की स्थापना के साथ ही मंदिर के गर्भगृह में पुरानी प्रतिमा की फिर से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। नई मूर्ति गर्भ गृह में भक्तों के दर्शन के लिए विराजमान होगी।

Share This Article