अयोध्या में 22 जनवरी को Ram Mandir उद्घाटन के मौके पर मॉरीशस सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। देश की सरकार ने मॉरीशस में काम करने वाले हिंदूओं के लिए 22 जनवरी को दो घंटे की अवकाष की घोषणा की है। ताकि वो प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर वहां होने वाले आयोजनों में शामिल हो सकें।
कैबिनेट विशेष छुट्टी देने पर दी सहमति
मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया था कि कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को 1400 से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्त की है।
Ram Mandir में सात दिनों तक चलेगा समारोह
राम मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, यह समारोह 16 जनवरी से शुरु होकर सात दिनों तक चलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है। वैदिक अनुष्ठान अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरु होगा।