Adil And Rakhi Controversy: राखी सावंत ने किया शॉकिंग खुलासा

Adil and Rakhi Controversy: राखी सावंत ने आदिल खान के आरोपों पर दिया जवाब, किया ये शॉकिंग खुलासा

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
RAKHI-ADIL CONTROVERSY

Adil and Rakhi एक बार फिर खबरों में है। Rakhi Sawant Ex husband Adil Khan Durrani के द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है। हाल ही में आदिल जेल से रिहा हुए है।

ऐसे में उन्होंने जेल से बाहर आते ही राखी के ऊपर आरोपों की लड़ी लगा दी है। आदिल ने बताया की राखी ने ईरानी लड़की को पैसे देकर उनके ऊपर झूठा केस दायर करवाया था। ऐसे में राखी ने इस मामलें में चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने एक शॉकिंग खुलासा भी किया है।

rakhi and adil

आदिल के लगाए गए आरोपों पर बोलीं राखी

Rakhi Sawant Ex husband आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने जेल से रिहा होकर एक प्रेस कांफ्रेंस रखी। जहा उन्होंने रखी के ऊपर कई सारे आरोप  लगाए है। ऐसे में अब इन आरोपों पर राखी का रिएक्शन सामने आया है।

उन्होंने कहा की आदिल अपनी ईरानी गर्लफ्रेंड द्वारा दर्ज किए गए यौन उत्पीड़न केस की वजह से जेल में बंद थे। ना की उनकी वजह से। उनके लिए वो बस  22  दिन जेल में बंद थे।

राखी सावंत ने आदिल को लेकर कहा ये

राखी ने इसी बीच एक और शॉकिंग खुलासा किया है। राखी ने बताया की आदिल  दूसरे लड़कों और लड़कियों के साथ सोते है। साथ ही उन्होंने राखी को दुबई और मुंबई में मारना भी चाहा।

उन्होंने आदिल द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा की उन्होंने किसी को भी तीन लाख रूपए नहीं दिए है। राखी ने आगे कहा की आदिल ने ईरानी लड़की को बताया की उन्हें बिग बॉस जाना था इसीलिए वो राखी के साथ है।

राखी पर आदिल ने लगाया  आरोप

मीडिया को दिए इंटरव्यू में Adil Khan Durrani ने बताया की  ईरानी लड़की को राखी ने करीब तीन लाख रूपए दिए थे। जिसके बाद  ईरानी लड़की ने आदिल पर  यौन उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज किया। जिसकी वजह से उन्हें जेल में रहना पड़ा।

Adil and Rakhi की कब हुई शादी?

बता दें आदिल और राखी ने पिछले साल मई में एक दूसरे से शादी की थी। शादी की जानकारी राखी ने सोशल मीडिया पर शादी के सात महीने बाद दी थी। बता दें की राखी ने अपने निकाह के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया था। उन्होंने अपना नाम फातिमा रखा था।

RAKHI SWANT
Share This Article