Uttarakhand : राजपाल यादव पहुंचे हरिद्वार, चंद्रयान 3 को लेकर कही ये बड़ी बात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राजपाल यादव पहुंचे हरिद्वार, चंद्रयान 3 को लेकर कही ये बड़ी बात

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
rajpal in hardwar

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता Rajpal yadav आज कल सुर्ख़ियों में बने हुए है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज़ हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में वो उत्तराखंड आए हुए है।

रविवार को वो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले पहुंचे। जहां उन्होंने काली के दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रयान ३ की बधाई दी और पीएम मोदी की तारीफ भी की।

Rajpal Yadav पहुंचे हरिद्वार

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस Rajpal yadav हरिद्वार आए हुए है। रविवार को वो हरिद्वार पहुंचे। इस बीच उन्होंने सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर के दर्शन किया। पूजा अर्चना के साथ उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। इसके साथ ही पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी मंदिर के दर्शन किए।

चंद्रयान 3 को लेकर कहा ये

मीडिया से बात चीत के दौरान जब उनसे ‘चद्रयान 3’ पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा चंद्रयान 3 का लैंड होना देश और दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है। चंद्रयान 3 के लैंडिंग के स्थल को शिव शक्ति नाम देने के ऊपर अभिनेता ने कहा इससे अच्छा नाम हो ही नहीं सकता। पूरा ब्रह्ममांड ही शिव का है।

rajpal

अभिनेता ने की पीएम मोदी की तारीफ

आगे वो कहते है की चंद्रयान 3 की सफलता पूरे देश की सफलता है खासकर पीएम मोदी द्वारा इसका नाम शिव शक्ति रखा गया उन्होंने कहा कि क्योंकि हम सनातन है और भारत का तिरंगा लहराया है तो हम उसे शिव शक्ति ही कहेंगे।

बता दें कि चंद्रयान-3 के ‘विक्रम लैंडर’ ने चांद पर जिस जगह कदम रखा है उस पॉइंट को ‘शिव शक्ति’ नाम दिया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने उस पॉइंट को ‘तिरंगा’ नाम दिया है जहां चंद्रयान-2 लैंडर क्रैश हुआ था

Share This Article