Entertainment : वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचे रजनीकांत, ढोल के साथ हुआ थलाइवा का स्वागत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचे रजनीकांत, ढोल के साथ हुआ थलाइवा का स्वागत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
rajnikanth1

साउथ के सुपरस्टार ‘थलाइवा’ यानी की रजनीकांत आज कल अपनी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। अभिनेता की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोशल मीडिया पर भी यूजर फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। ऐसे में अभिनेता छुट्टी मानाने मालदीव गए। जहां पहुंचते ही अभिनेता का ग्रैंड वेलकम किया गया। सोशल मीडिया पर थलाइवा का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

रजनीकांत का मालदीव में हुआ स्वागत

मालदीव में रजनीकांत एक रिसॉर्ट में रुके। वायरल वीडियो देखकर ये कहा जा सकता है की अभिनेता का वहां काफी बढ़िया और भव्य ढंग से स्वागत हुआ। रजनीकांत का मालदीव में स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में जैसे ही रजनीकांत वहां पहुंचते है। उनके लिए ढोल बजाया जाता है। साथ ही गुलाब के फूल उनके रास्तें में बिछाए जाते है।

हाथ जोड़कर किया आभार व्यक्त

इस भव्य स्वागत को देखते हुए अभिनेता ने भी हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा मालदीव से चेन्नई वापस आते समय वो श्रीलंकाई एयरलाइंस से लौटे।

श्रीलंकाई एयरलाइंस ने ट्वीटर पर अभिनेता की तस्वीर पोस्ट कर लिखा ‘सुपरस्टार ऑनबोर्ड! हम रजनीकांत का स्वागत कर काफी उत्साहित है। आगे भी हम अभिनेता की यात्राओं का हिस्सा बनाने के लिए काफी एक्साइटेड है।’

रजनीकांत वर्कफ्रोंट

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों के बारे में बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘जेलर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, सुनी, मोहनलाल, राम्या कृष्णनन आदि कलाकार शामिल है। इस फिल्म का डायरेक्शन दिलीप कुमार द्वारा किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज बना हुआ है।

Share This Article