Big News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में बोले, आज भारत हर साजिश का जवाब देने में सक्षम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में बोले, आज भारत हर साजिश का जवाब देने में सक्षम

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
rajnath singh in lbs

rajnath singh in lbs

 

मसूरी पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत अब एक आत्मनिर्भर भारत बन चुका है। अब ये पहले वाला भारत नहीं रहा। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा है कि आज का भारत किसी भी विदेशी साजिश को नाकाम करने में सक्षम है।

मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशसानिक अकादमी में ज्वॉइंट सिविल-मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा है कि दुनिया भर में भारत की छवि बदली है। अब भारत एक ताकतवर देश के तौर पर देखा जाता है जो अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है।

यही नहीं राजनाथ ने बिना चीन और पाकिस्तान का नाम लिए हुए उनपर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि आज का भारत किसी भी विदेशी साजिश का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है।

TAGGED:
Share This Article