Big News : नैनीताल में बारिश का कहर, भू-स्खलन के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनीताल में बारिश का कहर, भू-स्खलन के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

Yogita Bisht
2 Min Read
नैनीताल

प्रदेश में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश के कारण नदी-नालों का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही कई जगह सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। नैनीताल में भी भू-स्खलन के कारण भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

भू-स्खलन से बंद हुआ भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग

प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के कारण जहां एक ओर नदी-नालों का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर भू-स्खलन के कारण सड़कें बंद है।

नैनीताल में बारिश के कारण भूस्खलन होने से भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से सड़क पर पत्थर और बोल्डर आने आवाजाही को रोक दिया गया है।

धारी-पोखराड़ मार्ग भी मलबा आने से हुआ बंद

जिले में बुधवार से हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो बारिश से धारी-पोखराड़ मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। जिस कारण धारी-पोखराड़ मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है। इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है। जिस वजह से ग्रामीणों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में भारी बारिश के कारण एक दिन का अवकाश घोषित

जिले में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई रास्तों पर मलबा आने के कारण आवाजाही बंद है। जिसको देखते हुए कल जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी स्कूलों में छुट्टी के लिए आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को जिले के आंगनबाड़ी सहित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।