National : त्योहारों की बहार, नहीं होगी ट्रेन से जाने में दिक्कत, रेलवे मंत्री ने दी खुशखबरी, पढ़ें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

त्योहारों की बहार, नहीं होगी ट्रेन से जाने में दिक्कत, रेलवे मंत्री ने दी खुशखबरी, पढ़ें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
Railway minister given a good news, in festivel the passengers will happily go by train

त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, छठ जैसे त्योहार देखने को मिलेंगे। बड़ी संख्या में त्योहारी सीजन में लोग भी अन्य राज्यों से अपने घरों की ओर वापस लौटते हैं। इस त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की हैं। आइये जानते हैं उन्होनें क्या खुशखबरी दी है।

108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि आगामी त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से 108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए हैं। रेल मंत्री ने बताया कि साल 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें नोटिफाई की गई हैं। इससे 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं थीं।

अगले महीने त्योहारों की बहार

बता दें कि इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक होगा। 12 अक्टूबर के दिन दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को धनतेरश, 1 नवंबर को दिवाली और 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी।  

Share This Article