National : Karpoori Thakur को भारत रत्न दिए जाने पर राहुल गांधी ने कसा बीजेपी पर तंज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Karpoori Thakur को भारत रत्न दिए जाने पर राहुल गांधी ने कसा बीजेपी पर तंज

Renu Upreti
2 Min Read
Rahul Gandhi took a jibe at BJP on Bharat Ratna being awarded to Karpoori Thakur.
Rahul Gandhi took a jibe at BJP on Bharat Ratna being awarded to Karpoori Thakur.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व सीएम Karpoori Thakur को उनकी 100 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को दिए जा रहे भारत रत्न को लेकर भी बीजेपी पर तंज कसा है।

सांकेतिक राजनीति’ नहीं ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए

राहुल गांधी ने कहा, सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्दा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत करता हूं। 2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जाती जनगणना के नतीजों को भाजपा सरकार द्वारा छिपाना और राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘भागीदारी न्याय‘ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच न्यायों में से एक प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है, जिसकी शुरुआत सिर्फ जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है। सही मायने में यही कदम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगा। देश को अब ‘सांकेतिक राजनीति’ नहीं ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए।’

कौन थे Karpoori Thakur ?

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में दो बार सीएम रहे थे। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। उनकी पहचान एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षख और राजनीतिज्ञ के रुप में रही है।वो हमेशा अपने फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं।

Share This Article