Big News : राहुल गांधी पहुंचे केदारनाथ धाम, BKTC के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राहुल गांधी पहुंचे केदारनाथ धाम, BKTC के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद

Yogita Bisht
2 Min Read
राहुल गांधी केदारनाथ

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने किए बाबा केदार के दर्शन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी ने बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी केदारनाथ में निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे।

तीन दिन तक बाबा केदार की शरण में रहेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की ये यात्रा निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस यात्रा को लेकर को कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी तीन दिन तक केदारनाथ में ही प्रवास करेंगे। हालांकि इस बारे में खुलासा नहीं किया गया कि वो केदारनाथ में कहां रूकेंगे।

राहुल गांधी को एकांत में पूरी करने दें यात्रा – करन माहरा

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी केदारनाथ के दर्शन करने उत्तराखण्ड आ रहे हैं। ये उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है।

सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस निजी यात्रा का सम्मान करते हुए इस यात्रा को एकांत में पूर्ण करने दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी कार्यकर्ता अगली बार उनसे मिल सकते हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।