Big News : पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी का देहरादून दौरा, क्या भाजपा की रैली को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी का देहरादून दौरा, क्या भाजपा की रैली को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Rahul Gandhi
FILE
Rahul Gandhi
FILE

 

देहरादून : 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी। दोनों पार्टियां जनसभा रैली को लेकर भी आपस में एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। दोनों पार्टियों को भी मौका नहीं छोड़ रही है जनता को लुभाने के लिए। भाजपा ने इस बार 60 के पार सीट हासिल कर सत्ता हासिल करने का दावा किया है। बीते ही पीएम मोदी देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर गए तो वहीं अब राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी 16 दिसंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के खूंट में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

राहुल गांधी का देहरादून में कार्यक्रम तय किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के 4 दिसंबर को देहरादून में होने जा रही रैली के जवाब में कांग्रेस की ओर से यह बड़ा कार्यक्रम होगा।16 दिसंबर को देहरादून में रैली के दौरान राहुल गांधी 1971 युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे

देखने वाली बात होगी कि क्या कांग्रेस की यह रैली भाजपा की बीते दिन हुई रैली को टक्कर दे पाएगी। बता दें कि भाजपा ने दावा किया था कि पीएम मोदी की इस रैली में 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए जबकि कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा था कि पीएम मोदी की रैली फ्लॉप रही। इसमें 10 से 20 हजार लोग ही शामिल हुए। देखने वाली बात यह होगी कि अब राहुल गांधी की रैली में कितने लोग शिरकत करते हैं।

Share This Article