Fukrey 3 Collection Day 8: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कॉमेडी ड्रामा ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
फिल्म ने पहले ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। ऐसे में जानते है की फिल्म ने आठवें दिन कितनी कमाई की।
आठवें दिन की कमाई
28 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की। शाहरुख़ खान की ‘जवान’ के आगे भी फिल्म काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म ने पहले हफ्ते में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने सातवें दिन 3.62 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने आठवें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म का टोटल कलेक्शन
बीते दिनों की बार करें तो ऋचा चड्ढा की इस फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया। अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म दूसरे हफ्ते के वीकेंड में अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 66.15 करोड़ का हो गया है। फिल्म १०० करोड़ की तरफ बढ़ रही है।
‘फुकरे 3’ का अब तक का कलेक्शन
- पहले दिन – 8.82 करोड़
- दूसरे दिन – 7.81 करोड़
- तीसरे दिन – 11.67 करोड़
- चौथे दिन – 15.18 करोड़
- पांचवें दिन – 11.89 करोड़
- छठें दिन – 4.11 करोड़
- सातवें दिन – 3.62 करोड़
- आठवें दिन – 3.25 करोड़
फुकरे 3 की कहानी
‘फुकरे 3’ की कहानी पुलकित सम्राट,वरुण शर्मा के आगे पीछे घूमती है। फिल्म में चूचा यानी वरुण ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का मनरंजन किया। फिल्म में भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा एमएलए के लिए चुनाव लड़ती है। ऐसे में उनका कॉम्पटीटर चूचा भी चुनाव लड़ने के लिए खड़ा हो जाता है।
जिसके बाद ड्रामा शुरू होता है। फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में है। तो वहीं अली ने फिल्म में कैमियो किया है।