Highlight : कोलकाता और रूद्रपुर की घटना से जनता में आक्रोश, सरकार से की सुरक्षा की मांग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोलकाता और रूद्रपुर की घटना से जनता में आक्रोश, सरकार से की सुरक्षा की मांग

Yogita Bisht
2 Min Read
श्रद्धांजलि दिनेशपुर

कोलकाता और रूद्रपुर की घटना के सामने आने के बाद जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उत्तराखँड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दिनेशपुर में भी लोगों ने रुद्रपुर और कोलकाता मे हुए अपराध के बाद दोनों बेटियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सरकार से महिलाओं की सुरक्षा की मांग की।

कोलकाता और रूद्रपुर की घटना से जनता में आक्रोश

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या के बाद पूरे देश भर में लोग आक्रोशित हैं। सड़क पर उतरकर उनकी सुरक्षा के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ दिनों पहले उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक महिला नर्स के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों घटनाओं के बाद से उत्तराखंड नें भी उबाल देखने को मिल रहा है।

dineshpur

सरकार से की सुरक्षा की मांग

लगातार हो रहे हैं इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आज दिनेशपुर की तमाम महिलाओं ने कुलीन बाबू चौक से मुख्य बाजार होते हुए नेताजी सुभाष चौक पर कैंडल मार्च यात्रा निकाली। महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार से महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के खिलाफ उनके सुरक्षा की मांग की।

dineshpur

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिली चाहिए। महिलाओ की सुरक्षा के लिए कोई ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए की कोई भी ऐसा अपराध करने से पहले हजार बार सोचे।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।