Entertainment : प्रियंका अब जॉन सीना के साथ एक्शन करती आएंगी नज़र, 'सिटाडेल' की रिलीज़ से पहले ही मिला यह नया प्रोजेक्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रियंका अब जॉन सीना के साथ एक्शन करती आएंगी नज़र, ‘सिटाडेल’ की रिलीज़ से पहले ही मिला यह नया प्रोजेक्ट

Yogita Bisht
3 Min Read
priyanka chopra

प्रियंका बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट से एक के बाद एक प्रोजेक्ट अपने नाम कर रही हैं। रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका मुख्य किरदार में है। जिसके लिए प्रियंका जोर-शोर से सीरीज को प्रमोट भी कर रही हैं। जल्द ही सीरीज को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जाएगा। अब खबर आ रही है कि प्रियंका के हाथ एक और प्रोजेक्ट लग गया है।

जॉन सीना के साथ अभिनय करती आएगी नज़र

प्रियंका के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। देसी गर्ल को डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह खुशखबरी अपने फैंस को दी। प्रियंका ने एक आर्टिकल की तस्वीर पोस्ट की।

प्रियंका ने आर्टिकल पोस्ट कर बताया की वह अब जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ काम करेंगी। फिल्म का नाम “हेड्स ऑफ़ स्टेट है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इसी साल रिलीज़ की जाएगी। इस साल के मई महीने तक इस फिल्म को रिलीज़ करने का प्लान है। प्रियंका के चाहने वाले इस खबर से बेहद खुश है।

प्रियंका के फैंस है बेहद खुश

प्रियंका के आर्टिकल का स्क्रीन शॉट पोस्ट करते ही फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी। साथ ही कुछ टाइम में पोस्ट को लाखों लाइक्स भी मिल गए। प्रियंका ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा आन टू द नेक्स्ट साथ ही उन्होंने जॉन और इद्रिस एल्बा को टैग भी किया।

फैंस प्रियंका के इस पोस्ट को देखकर बेहद खुश है। कमेंट कर अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा हमें आप पर गर्व है। दूसरे यूजर ने लिखा जहा बॉलीवुड रीमेक से डूब रहा है। वहां प्रियंका हॉलीवुड में धमाल मचा रही है।

Citadel

28 अप्रैल को रिलीज़ होगी ‘सिटाडेल’

आपको बता दें की प्रियंका अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल को जी जान से प्रमोट कर रही है। सिटाडेल’ के प्रीमियर के लिए एक्ट्रेस अपने को-एक्टर रिचर्ड मैडेनके साथ भारत आई हैं।

बता दें की यह सीरीज अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ की जाएगी। सीरीज को 28 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा। यह सीरीज अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी होगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।