National : प्रियंका गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती, नहीं होंगी न्याय यात्रा में शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रियंका गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती, नहीं होंगी न्याय यात्रा में शामिल

Renu Upreti
2 Min Read
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi's health suddenly deteriorated, admitted to hospital
Priyanka Gandhi's health suddenly deteriorated, admitted to hospital

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल में भर्ती हैं। अचानक तबियत बिगड़ने के कारण राहुल की बहन प्रियंका को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। प्रियंका गांधी ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी और न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने का दुख जताया।

priyanka gandhi tweet

प्रियंका गांधी को होना था शामिल

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोडों न्याय यात्रा 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक रहने वाली है। जयराम रमेश ने कहा कि 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम का दिन है। साथ ही 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरु होगी। इससे पहले शुक्रवार को यात्रा बिहार के सासारम और मोहनिया पहुंची। इसके बाद यह यात्रा मोहनिया से होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी और फिर आगे की यात्रा शुरु होगी। स्वस्थ होने के बाद प्रियंका गांधी भी इस रैली में शामिल होंगी।

तेजस्वी यादव ने जीप में की सवारी

बता दें कि शुक्रवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव भी सासाराम पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के साथ खुली जीप में सवार होकर रैली की। तेजस्वी यादव जीप चला रहे थे, वहीं राहुल गांधी बगल की सीट में बैठे हुए थे। जीप के पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुई थीं। इस दौरान दोनों नेताओं को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

Share This Article