National : कर्नाटक में प्रियंका गांधी का आरोप, कहा, भाजपा ने लूटा राज्य का सरकारी कमीशन, भ्रष्टाचार में लिप्त है ये पार्टी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कर्नाटक में प्रियंका गांधी का आरोप, कहा, भाजपा ने लूटा राज्य का सरकारी कमीशन, भ्रष्टाचार में लिप्त है ये पार्टी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
priyanka gandhi
priyanka gandhi

कर्नाटक चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी लगातार वहां रोड शो कर जनता को लुभाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता के बीच जाकर कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रियंका के अनुसार भाजपा ने इस राज्य से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटा है। 

राज्य का 40 फीसदी सरकारी कमीशन लूट लिया

कांग्रेस महासचिव को उम्मीद है कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में वापस आएगी और राज्य को प्रगति की तरफ लेकर जाएगी।  प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- सबसे दुखद बात यह है कि बिना किसी शर्म के आपने राज्य का 40 फीसदी सरकारी कमीशन लूट लिया। विभिन्न घोटालों, ठेकेदारों की आत्महत्या, और ठेकेदारों के संघ द्वारा प्रधान मंत्री को लिखे गए पत्रों के द्वारा घोटाले को उजागर करने की मांग करते हुए प्रियंका ने कहा- “इन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि इसमें शामिल कई लोग भाजपा से जुड़े थे। “

‘नंदिनी’ ब्रांड को करेंगे मजबूत


उन्होंने आगे कहा- “आपने यह सुना होगा कि सांसद के बेटे के घर से आठ करोड़ रुपये जब्त किए गए, लेकिन जांच होने के बजाय वह बाहर आराम से घूम रहे हैं। उन्होंने 1.5 लाख करोड़ रुपये इस राज्य से लूटा गया। इस पैसे से राज्य में कई प्रगति कार्य कराए जा सकते थे, जिससे लोगों को लाभ मिलता।” अमूल बनाम नंदिनी ब्रांड पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के ‘नंदिनी’ ब्रांड को मजबूत करेगी और बाहर से किसी तरह का कोई सहयोग नहीं आएगा।

Share This Article