Highlight : प्रियंका गांधी हिरासत में, पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने जा रहीं थीं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रियंका गांधी हिरासत में, पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने जा रहीं थीं

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
priyanka gandhi

priyanka gandhi

पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलने आगरा जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया। प्रियंका आगरा जाने के लिए अड़ी हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और पुलिस लाइन लेकर जा रही है।

इसकी जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी और बताया कि अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए न्याय मांगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है। क्यों हर बार न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है? मैं पीछे नहीं हटूंगी।

इसके पहले उन्होंने कहा था कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।

Share This Article