Big News : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पीएम मोदी से पूछे गंभीर सवाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पीएम मोदी से पूछे गंभीर सवाल

Yogita Bisht
3 Min Read
rahul priyanka

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को खत्म कर दिया गया है। ये फैसला कल उन्हें हुई सजा के बाद लिया गया है। इस फैसले के बाद देश में राजनितिक माहौल गरमा गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने राहुल की सदस्यता रद्द होने पर सवाल पूछे हैं। सवाल पूठते हुए प्रियंका ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने प्रियंका ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को खत्म करने को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है?

भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का किया है अपमान

कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है। अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है। भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते हैं। लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया गया।

राहुल गांधी ने सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर उठाया था सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया। नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए?

मेरे परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से है सींचा

आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए कि इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी है।

हमारी रगो में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है- आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।