Entertainment : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को खाली करना पड़ा अपना 166 करोड़ का घर, ये है वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को खाली करना पड़ा अपना 166 करोड़ का घर, ये है वजह

Uma Kothari
2 Min Read
PRIYANKA CHOPRA LOS ANGELES HOME

लॉस एंजिलिस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अपना आलीशान घर खाली करना पड़ा। 20 मिलियन डॉलर यानी 166 करोड़ के इस घर की दीवारों में सीलन आ गयी। जिसके चलते फफूंद के फैलने की खबर सामने आ रही है। इसी वजह से उन्हें अपना ये घर खाली करना पड़ा।

PRIYANKA CHOPRA MANSION

अग्रीमेंट रद्द और मुआवजे की मांग

घर में इन समस्याओं के चलते प्रियंका ने बीते साल मई में घर बेचने वाले शख्स पर केस किया था। इसके अलावा घर खरीदारी वाले अग्रीमेंट को कैंसिल करने और डैमेज के लिए मुआवजे की मांग भी की गई थी। ख़बरों की माने तो कपल ने घर रिपेयर में 4 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। जिसमें वॉटरप्रूफिंग में 1.5 मिलियन डॉलर हुए और 2.5 मिलियन जेनरल डैमेज में लगे थे।

PRIYANKA CHOPRA MANSION 1

आलीशान है पीसी का घर

ऐसे में प्रियंका-निक 20 मिलियन डॉलर वाले घर से फफूंद संक्रमण की वजह से निकल गए। इसके कारण उन्हें अपना आलिशान घर खाली करना पड़ा। फफूंद संक्रमण की वजह से घर को रहने लायक नहीं बताय जा रहा है।

PRIYANKA CHOPRA MANSION 2

प्रियंका के इस घर में सात बेडरूम और नौ बाथरूम है। साथ ही एक जिम, स्पा, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, टेम्परेचर कंट्रोल वाइन रूम, होम थिएटर, बॉलिंग एली, बिलियर्ड्स रूम और मनोरंजन लाउंज शामिल हैं।

2019 में कपल ने अपना ड्रीम हाउस खरीदा

बता दें की पावर कपल ने सितंबर 2019 में ये ड्रीम हाउस खरीदा था। कपल ने आरोप लगाया है की पूल और स्पा में वॉटरप्रूफिंग में गड़बड़ी है। जिसके चलते फफूंद की समस्या हुई।

अप्रैल 2020 से ऐसी और भी कई प्रॉब्लम्स घर में आ रही है। प्रॉपर्टी को हेल्थ के लिए भी डेंजरस खा जा रहा है। जसके चलते प्रियंका अपनी बेटी मालती मेरी को लेकर घर खाली कर दिया। खबरों की माने तो बारबेक्यू एरिया में भी पानी लीक की समस्या थी। जिससे लिविंग एरिया को भी काफी नुक्सान हुआ।

Share This Article