Big News : फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, आम जनता पर महंगाई का बोझ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, आम जनता पर महंगाई का बोझ

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
lpg price hike

lpg price hike

 

एक बार फिर से आम लोगों की जेब पर मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने LPG रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडेन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ गई हैं। अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 859.5 रुपए हो गया है।

बता दें कि जुलाई में भी गैस की कीमत में 25.5 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसके बाद रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 834.50 रुपए पर पहुंच गई थीं। इससे पहले अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो ​के सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी।

मुंबई में गैस सिलेंडर का दाम

अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में एक सिलेंडर के लिए 834.5 की जगह 859.5 रुपए चुकाने होंगे।कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 886 रुपए हो गया। चेन्नई में एक सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 850.50 की बजाय 875.5 रुपए चुकाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि IOC इस महीने की शुरुआत में ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1623 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1629 रुपए, मुंबई में 1579.50 रुपए और चेन्नई में 1761 रुपए प्रति सिलेंडर है।

एक साल में इतने बढ़े दाम

साल की शुरुआत में जनवरी में दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। इस प्रकार इस साल 8 महीने में कीमतों में 165.5 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। कीमतों की बढ़ोत्तरी पर गौर करें तो जनवरी में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन 4 फरवरी को कीमत में 694 रुपए से 25 रुपए बढ़कर यह 719 रुपए का हो गया। उसके बाद 15 फरवरी को कीमत में 50 रुपए की तेजी आई और यह 769 रुपए का हो गया। फिर 25 फरवरी को 25 रुपए के उछाल के साथ यह 794 रुपए का हो गया। 1 मार्च को इसकी कीमत में फिर 25 रुपए की तेजी आई और यह 819 रुपए का हो गया। अप्रैल में कीमत में 10 रुपए की गिरावट आई और यह 809 रुपए का हुआ। जुलाई में 25.5 रुपये की बढ़ोत्तरी और फिर अगस्त में 25 रुपये की बढ़त के साथ कीमतें अब 859.50 रुपये हो चुकी हैं।

Share This Article