National : दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन, आप मंत्री आतिशी का दावा, बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र हो रहा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन, आप मंत्री आतिशी का दावा, बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र हो रहा

Renu Upreti
2 Min Read
President's rule is going to be imposed in Delhi
President's rule is going to be imposed in Delhi

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। हमें विश्वनीय सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। इसे लेकर आप पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस वार्ता की।

आतिशी ने बताया कि राष्ट्रपति शासन लगाने के संकेत इस बात से मिल रहे हैं कि किसी भी आईएस अधिकारी की पोस्टिंग जो गृह मंत्रालय करता है, वो अब नहीं की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से किसी सीनियर अधिकारी की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हो रही है। कई विभाग खाली हैं, जहां अधिकारी मौजूद नहीं है।

बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र प्लान हो रहा

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी बिना किसी वजह से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख रहे हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल सचिव को भी बेवजह हटाया जा रहा है। ये सारे संकेत है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है। अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र प्लान किया जा रहा है।

राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और संवैधानिक होगा। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को बहुमत दिया है। 17 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत साबित किया था। जब तक केजरीवा के पास बहुमत है तब तक राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया जा सकता। ये जनता के बहुमत का अपमान है।

सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे

आतिशी ने कहा कि 2016 में उत्तराखंड में भी ऐसा किया गया था जोकि गैरकानूनी था। दिल्ली के लोगों को डरना नहीं है। इस लड़ाई को हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। दिल्ली वालों का हक मरने नहीं देंगे। दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए महीना दिलाएंगे।

Share This Article