Big News : राष्ट्रपति मुर्मू ने की गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत, CM DHAMI भी मौजूद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रपति मुर्मू ने की गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत, CM DHAMI भी मौजूद

Yogita Bisht
1 Min Read
राष्ट्रपति

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले बद्रीनाथ धाम पहुंची। जिसके बाद वो गढ़वाल विवि के दीक्षांत में पहुंची।

राष्ट्रपति मुर्मू ने की गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद श्रीनगर पहुंची। जहां उन्होंने गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहे।

pauri garhwal

विवि परिसर छावनी में तब्दील

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान विवि के चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में गोल्ड मेडलिस्टों को सम्मानित किया।

pauri garhwal
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।