National : महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की प्रतिक्रिया, जानें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की प्रतिक्रिया, जानें यहां

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
President Draupadi Murmu's reaction regarding Women's Reservation Bill, know here

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में एशिया प्रशांत फोरम की 28 वीं वार्षिक आम बैठक और द्वीवार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें नए संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक पर भी अपना बयान दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया समर्थन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हम इसका पूर्ण समर्थन करते हैं। लैंगिक न्याय के लिए यह हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी। हमने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए न्यूनतम 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया है। राज्य विधानसभाओं और राष्ट्रीय संसद में महिलाओं के लिए समान आरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव अब आकार ले रहा है, जो कि हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी।

Share This Article