Big News : राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने उत्तराखंडवासियों को दी बधाई, शहीदों को किया नमन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने उत्तराखंडवासियों को दी बधाई, शहीदों को किया नमन

Yogita Bisht
1 Min Read
स्थापना दिवस

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना की बधाई दी।

राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

राजधानी दून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आज महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को उन्होंने नमन किया। 

आज ही के दिन पूरा हुआ था उत्तराखंड के निवासियों का सपना

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज ही के दिन पनी अलग पहचान स्थापित करने और अपने विकास का रास्ता तय करने का उत्तराखंड के निवासियों का सपना पूरा हुआ था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर भारत-माता की रक्षा करने में यहां के युवा गर्व की अनुभूति करते हैं।

राष्ट्र की रक्षा के प्रति उत्साह का यह भाव सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। हमारी थल सेना के दो रेजीमेंट, कुमाऊं रेजीमेंट और गढ़वाल रेजीमेंट का नाम उत्तराखंड के क्षेत्रों के आधार पर रखा गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।