Almora : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जोर शोर से मानाने की तैयारी, एक साल पहले चंद्रयान-3 की चांद पर हुई थी सफल लैंडिंग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जोर शोर से मानाने की तैयारी, एक साल पहले चंद्रयान-3 की चांद पर हुई थी सफल लैंडिंग

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
अल्मोड़ा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जोर शोर से मानाने की तैयारी

23 अगस्त 2023 के दिन चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई थी। इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। अल्मोड़ा में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को जोर शोर से मनाने की तैयारी है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जोर शोर से मानाने की तैयारी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल एसएसजे विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि 22 अगस्त को प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 23 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा।

ये है कार्यक्रम का उद्देश्य

दृश्य कला संकाय परिसर में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों के बीच निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। बता दें कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के बाद विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।