Dehradun : अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा भवन में फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा भवन में फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
101 feet high tricolor

101 feet high tricolor

देहरादून : आज से आपको देहरादून स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन में 101 फ़ीट ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आएगा। जी हां आज शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भवन में 101 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,राज्य मंत्री रेखा आर्य, कई भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंश कपूर भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि 14 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 101 फीट ऊंचे तिरंगे फहराने की नींव रखी थी। जिसकी बीते दिनों तैयारियां पूरी की गई। विधानसभा प्रशासन की ओर से गुरुवार को झंडा फहराने की रिहर्सल की गई जिसमे पुलिसकर्मी भी शामिल थे। वहीं आज से देहरादून वासियों को दूर से ही 101 फीट ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आएगा।

Share This Article