Dehradun : बंद कमरे में लटका मिला गर्भवती महिला का शव, आत्महत्या के कारणों की हो रही जांच - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बंद कमरे में लटका मिला गर्भवती महिला का शव, आत्महत्या के कारणों की हो रही जांच

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
suicide

होली के मौके पर रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में चार माह की गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या के अन्य कारणों की जांच के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

घटना से पहले पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक घटना से पहले पति दीपक राज पंवार का पत्नी पूजा पंवार (29) से किसी बात पर विवाद हुआ था। लेकिन आत्महत्या का सही कारण क्या है इस संबंध में जांच जारी है। रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि बुधवार को बांसवाड़ा बालावाला में महिला की आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो मौके पर महिला के ससुराल और मायके दोनों पक्षों के परिजन मौजूद मिले। उन्होंने पहले ही फंदे से उसे उतार लिया था। बताया गया है कि महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजवाया। बृहस्पति को मजिस्ट्रेट के सामने पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।