Entertainment : रणबीर कपूर की फिल्म का प्री-टीजर हुआ रिलीज़, 'एनिमल' में खरतरनाक अंदाज में दिखे अभिनेता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रणबीर कपूर की फिल्म का प्री-टीजर हुआ रिलीज़, ‘एनिमल’ में खरतरनाक अंदाज में दिखे अभिनेता

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Animal

बॉलीवुड अभिनेता  रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड  फिल्म ‘एनिमल’ से जुड़ी एक अपडेट सामने आ रही है। मेकर्स ने दर्शकों के लिए फिल्म का रविवार को प्री- टीजर रिलीज़ कर दिया। जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गईं है।

खरतरनाक अंदाज में दिखे अभिनेता

मेकर्स ने फिल्म के टीज़र से पहले एक प्री-टीजर रिलीज़ किया गया। जिसमें रणवीर काफी खूंखार अंदाज़ में दिखाई दे रहे है। प्री-टीजर में रणबीर एक ग्रुप से लड़ते हुए नज़र आ रहे है। जिन्होंने चेहरे पर नकाब पहन रखा है।  रणबीर झुंड में मौजूद लोगों को बहुत पीटते है।

फिल्म इस दिन होगी रिलीज

टीज़र अपलोड होने के कुछ ही देर बाद वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा गया है। दर्शक टीज़र देख अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का लीड रोल है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओलभी मुख्य भूमिका में है। फिल्म 11 अगस्त को  हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ होगी।

 संदीप रेड्डी  है फिल्म के निर्देशक

फिल्म एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। इंडस्ट्री में निर्देशक सुपर हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते है। बता दें की संदीप ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसे फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म ने 278 करोड़ से ज्याफदा की कमाई की थी।

Share This Article