Big News : दून में दंरिदगी की सारी हदें पार, दो युवकों ने युवती के साथ श्मशान घाट में किया दुष्कर्म - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दून में दंरिदगी की सारी हदें पार, दो युवकों ने युवती के साथ श्मशान घाट में किया दुष्कर्म

Yogita Bisht
2 Min Read
rape

देहरादून में दो युवकों ने एक युवती को श्मशान घाट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवकों ने उसकी वीडियो बनाने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी की।

श्मशान घाट में युवती के साथ किया दुष्कर्म

राजधानी देहरादून में ई-रिक्शा चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर श्मशान घाट में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाई और मारपीट करने के बाद युवती को वहीं छोड़कर चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती टपकेश्वर मंदिर मंदिर जाने के लिए एक ई-रिक्शे में बैठी। रिक्शा चालक ने थोड़ी देर में जाने की बात कहकर ई-रिक्शा श्मशान घाट की ओर मोड़ लिया।

ई-रिक्शा चालक ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

जिसके बाद वो ई-रिक्शा को श्मशान घाट ले गया। जहां पर पहले से ही एक युवक मौजूद था। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके कपड़े फाड़े उसका वीडियो भी बनाया। फिर मारपीट के बाद उसे वहीं छोड़ कर चले गए।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

इस मामले में युवती की तहरीर के बाद पुलिस ने इलाके के सारे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद चालक के मित्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

आरोपी के फोन से बरामद की वीडियो

पुलिस ने आरोपी के फोन से घटना के वक्त बनाइ गई वीडियो भी बरामद कर ली है। आरोपी ई-रिक्शा चालक की पहचान गौरव ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि उसके दोस्त की पहचान रोहित के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कौलागढ़ के रहने वाले हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।