National : Poll Of Exit Polls: क्या कह रहे देश के एग्जिट पोल? किसकी बन रही सरकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Poll of Exit Polls: क्या कह रहे देश के एग्जिट पोल? किसकी बन रही सरकार

Renu Upreti
3 Min Read
Poll of Exit Polls

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बन रही है। कई पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 350 से ज्यादा सीट मिल सकती है। आइये जानते हैं क्या कहते हैं अलग-अलग एग्जिट पोल।

यहां देखें एग्जिट पोल में किसे कितनी सीट

  • एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 352-383 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन 152-182 सीटों पर और अन्य 04-12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
  • रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 353-368 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें तो वहीं अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती है।
  • रिपब्लिक टीवी पी मार्क के अनुसार एनडीए देशभर में 359 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन 154 तो अन्य 30 सीटों पर कब्जा कर सकती है।
  • न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 342-378 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन 153-169 सीटों पर तो अन्य 21-23 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
  • इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 361-401 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन 131-166 सीटों पर और अन्य 8-20 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।
  • जन की बात एग्जिट पोल में एनडीए को 362-392 सीटे तो वहीं इंडिया गठबंधन को 141-161 सीटें मिल सकती है। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 10-20 सीट मिल सकती है।
  • एक मात्र न्यूज 24 टूडेज चाणक्य ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें दी है। चाणक्य के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 107 सीटें और अन्य को 36 सीटें मिल सकती है।
  • डीबी लाइव ने इंडिया गठबंधन को 255 से 290 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 207-241 सीटों पर तो अन्य को 29-51 सीटों पर जीत मिल सकती है।
Share This Article