Highlight : आक्रोश रैली पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने बांग्लादेशी हिंदू मामले पर भाजपा पर ली चुटकी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आक्रोश रैली पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने बांग्लादेशी हिंदू मामले पर भाजपा पर ली चुटकी

Yogita Bisht
2 Min Read
congress flag

मंगलवार को देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोश रैली निकाली गई। जिसे भाजपा और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था। अब इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी पर चुटकी ली है।

आक्रोश रैली पर सियासत शुरू

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार और मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में बीते दिन तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें भाजपा के कैबिनेट मंत्री और तमाम नेता भी शामिल हुए। देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर समेत कई स्थानों पर आक्रोश रैली निकाली गई। इसको लेकर कांग्रेस अब चुटकी ले रही है।

लानत है भाजपा सरकार पर – कांग्रेस

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का कहना है कि आक्रोश मार्च हिंदुओं के लिए कम ओर अपनी सरकार के खिलाफ ज्यादा लग रहा है वो इसीलिए क्योंकि केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि लानत है ऐसी सरकार पर जो बांग्लादेश पर दबाव नहीं डाल पा रहा है।

भाजपा कर रही सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति

गरिमा मेहरा दसौनी ने निशाना साधते हुए कहा कि बांग्लादेश के हिंदू और मणिपुर के हिंदुओं में क्या अंतर है ? आज तक मणिपुर का रुख नहीं किया गया न ही कोई आक्रोश दिखाई दिया। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है ? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।