Dehradun : देहरादून मेयर की दस गुना संपत्ति बढ़ने के मामले पर गरमाई सियासत, माहरा ने साधा भाजपा पर निशाना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून मेयर की दस गुना संपत्ति बढ़ने के मामले पर गरमाई सियासत, माहरा ने साधा भाजपा पर निशाना

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
KARAN MEHRA ON MEYAR

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की दस गुना संपत्ति बढ़ने को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले में अब विपक्ष भाजपा पर निशाना साधते नजारा आ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार वैसे तो रो टॉलरेंस का नारा लगा रही है। लेकिन भाजपा के नेता खुद ही भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं।

गामा ने बनाई मीडिया से दूरी: माहरा

माहरा ने मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि साडे 4 सालों में इतनी संपत्ति बढ़ना किसी के गले नहीं उतर रहा है। ऐसे में खुद सुनील उनियाल गामा को मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए। लेकिन वह मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर दिया बयान

इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस के तमाम नेताओं को भाजपा में शामिल कराए जाने के दावे पर भी सवाल खड़े किए। माहरा ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करा रही है। जिन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे हैं।

ऐसे में भाजपा के नेताओं को भी जवाब देना चाहिए कि जो आरोप उन पर लगे हैं क्या उन पर कार्यवाही होगी या फिर भाजपा में शामिल होते ही सबको क्लीन चिट दे दी गई है ?

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।