Haridwar : स्कूलों के आसपास घूम रहे मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक, बाइक सीज कर वसूला जुर्माना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

स्कूलों के आसपास घूम रहे मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक, बाइक सीज कर वसूला जुर्माना

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
स्कूलों के आसपास घूम रहे मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक, बाइक सीज कर वसूला जुर्माना
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. अपराधों को रोका जाए इसके लिए हरिद्वार पुलिस स्कूलों के बाहर चेकिंग अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने कुछ मनचलों को सबक भी सिखाया है.

स्कूलों के आसपास घूम रहे मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक

हरिद्वार में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस असमाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए है. इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत होली क्रॉस स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज लक्सर, किसान केवी इंटर कॉलेज लक्सर के आसपास चेकिंग अभियान चलाया.

छह हजार से अधिक का वसूला जुर्माना

लक्सर पुलिस ने स्कूल के आसपास घूम रहे मनचलों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के सात दुपहिया वाहन सीज किए. इसके अलावा पुलिस ने 10 चालान एमवी एक्ट और 16 चालान पुलिस एक्ट में किये हैं. जिसमें कुल छह हजार से अधिक का जुर्माना वसूला है.

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।