Uttarakhand : रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, आठ पेटी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, आठ पेटी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
SANCHALAK GIRAFTAR

प्रदेश में नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अल्मोड़ा के सोमेश्वर में पुलिस ने अवैध तरीके से बेची जा रही आठ पेटी अंग्रेजी और देशी शराब को रेस्टोरेंट से बरामद कर संचालक को गिरफ्तार किया है।

अवैध तरीके से बेची जा रही थी रेस्टोरेंट में शराब

सोमेश्वर पुलिस को जानकारी मिली थी की रनमन में गोस्वामी रेस्टोरेंट में अवैध शराब का खेल चल रहा है। रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब पिलाई जाती है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर आठ पेटी अंग्रेजी शराब और देशी शराब बरामद की। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक मनोज गिरी निवासी सिमखोला को भी मौके से गिरफ्तार किया है।

आरोपित संचालक गिरफ्तार

आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि आरोपित अपने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से लोगों को शराब पिलाता और बेचता था। थानाध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में नशे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।