Nainital : नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हल्द्वानी में एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने 20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए तस्कर रिश्ते में जीजा-साले हैं। जबकि एक रोडवेज चालक है।

20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत एएनटीएफ की टीम द्वारा 223 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। इसके साथ ही तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अवैध स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

यूपी से हल्द्वानी बेचने के लिए ला रहे थे स्मैक

गिरफ्तार तस्कर बदायूं उत्तर प्रदेश से स्मैक खरीद कर हल्द्वानी में बचने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह, मनीष कुमार और रिंकू कश्यप के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।