Big News : आज किसान आंदोलन, उत्तराखंड में भी सतर्कता बढ़ाई गई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आज किसान आंदोलन, उत्तराखंड में भी सतर्कता बढ़ाई गई

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
kisan andolan

kisan andolanकेंद्र सरकार के कृषि बिलों के विरोध में किसानों ने आज देशव्यापी चक्का जाम और बंद का आह्वान किया है। इसके चलते उत्तराखंड में भी सतर्कता बरती जा रही है। खास तौर पर ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि बिलों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहें हैं। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन किया है। खटीमा में किसानों ने गुरुवार को बड़ी रैली निकाली और केंद्र के बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया।

हालांकि गुरुवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बयान जारी कर दावा किया कि केंद्र सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है। कृषि बिलों से किसानों को फाएदा होगा।

वहीं अगर आप देहरादून में हैं और आईएसबीटी की ओर जा रहें हैं तो आपको सतर्क रहना चाहिए क्योंकि किसानों ने आइएसबीटी पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इसके चलते आवाजाही में दिक्कत हो सकती है।

TAGGED:
Share This Article