International News : पीएम मोदी की पहली अमेरिकी राजकीय यात्रा, जानें क्यों है इतनी खास, कौन उठाता है खर्चा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पीएम मोदी की पहली अमेरिकी राजकीय यात्रा, जानें क्यों है इतनी खास, कौन उठाता है खर्चा

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
america

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। ये उनकी पहली चार दिवसीय राजकीय यात्रा है। यह यात्रा अन्य यात्राओं से काफी अलग होती है। आइये जानते हैं राजकीय यात्रा क्यों है खास।

क्या है राजकीय यात्रा

राजकीय यात्रा काफी खास होती है। इस यात्रा का सारा खर्चा अमेरिका उठाता है।  इस यात्रा के लिए खुद अमेरिकी राष्ट्रपति मेहमान नेता को आमंत्रित करते हैं। अमेरिकी राजकीय यात्रा को सबसे उच्च स्तर का दर्ज मिला है। जिस वजह से इस यात्रा पर जाने वाले नेताओं के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। वहीं पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा में गए हैं। जहां उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।

अमेरिकी राजकीय यात्रा होती है काफी खास

अमेरिका की यह राजकीय यात्रा काफी खास मानी जाती है। क्योंकि इस यात्रा पर आने वाले मेहमान का स्वागत राष्ट्रपति खुद करते हैं। इसके साथ ही अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आने वाले मेहमान को 21 तोपों क सलामी दी जाती है। इस यात्रा में आने का निमंत्रण भी अमेरिका के राष्ट्रपति खुद देते हैं। राजकीय यात्रा पर आने वाले का स्वागत भव्य तरीके से किया जाता है। इस यात्रा में आने वाला सारा खर्च अमेरिका खुद उठाता है। राजकीय यात्रा पर जाने वाले नेता अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ डिनर करते हैं। इस यात्रा पर आयोजित होने वाले डिनर कार्यक्रम को ‘स्टेट डिनर’ कहा जाता है।राजकीय यात्रा पर आने वाले नेता को ब्लेयर हाउस में ठहराया जाता है, जो राष्ट्रपति का गेस्ट हाउस है।

पीएम मोदी के मिलेगी 21 तोपों की सलामी

पीएम मोदी को अमेरिका में उनके सम्मान में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। वहां पीएम मोदी काफी व्यस्त रहेंगे। पीएम मोदी का 22 जून को वाशिंगटन में भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी का स्वागत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। इस दौरान वो अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति के साथ करेंगे पीएम स्टेट डिनर

वहीं पीएम मोदी 22 जून की शाम में राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ स्टेट डिनर में शामिल होंगे। यह काफी खास होगा, क्योंकि डिनर तैयार करने के लिए स्पेशल कुक होते हैं।

भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

वहीं 23 जून को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ लंच का भी कार्यक्रम है। वाशिंगटन में 23 जून को ही पीएम मोदी भारतीय समुदाय से मिलेंगे और कई अमेरिकी सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे।

5 प्रकार की होती है अमेरिका की यात्रा

राजकीय यात्रा

आधिकारिक यात्रा

आधिकारिक कार्य यात्रा

कार्य यात्रा

निजी यात्रा

इन सभी यात्रा के मायने अअलग-अलग होते हैं। इस बार भारत के पीएम मोदी पहली बार अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए हैं। जहां उन्हें काफी सम्मान मिलेगा। इस यात्रा का सारा खर्चा अमेरिका ही वहन करेगा।

Share This Article