National : 'वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट' के उद्घाटन में पीएम मोदी ने कही जरूरी बातें, जानें आप भी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

‘वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट’ के उद्घाटन में पीएम मोदी ने कही जरूरी बातें, जानें आप भी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
NARENDRA MODI
NARENDRA MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होनें अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति भारत की दृष्टि केवल बीमारी की कमी पर ही नहीं रुकती। रोगों से मुक्त होना कल्याण के मार्ग का एक पड़ाव मात्र है। भारत ने G-20 की प्रेसीडेंसी ‘वन अर्थ वन हेल्थ वन फ्यूचर’ की थीम के साथ शुरू की।

अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण है हमारा लक्ष्य- पीएम


‘वन अर्थ वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 समिट’ को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी का अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण है। हमारा लक्ष्य सभी का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण है। वैक्सीन और दवाओं के माध्यम से जीवन बचाने के महान मिशन में भारत को कई देशों का भागीदार होने पर गर्व है। भारत ने कोविड महामारी के दौरान 30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज 100 से ज्यादा देशों में मदद के लिए पहुंचाई हैं। यहा हमारी क्षमता और प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Share This Article