National : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी राजघाट पर श्रद्धांजलि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी राजघाट पर श्रद्धांजलि

Renu Upreti
1 Min Read
pm-modi-pays-tribute-to-mahatma-gandhi-at-rajghat

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज देश जयंती मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें राजघाट से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होनें एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जयंती पर नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

सर्व धर्म सभा का आयोजन

इस अवसर पर वहां सर्व धर्म सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों सहति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। उन्होनें अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लड़ाई का नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।

Share This Article