National : खुद को OBC बताकर लोगों को गुमराह कर रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी का आरोप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

खुद को OBC बताकर लोगों को गुमराह कर रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी का आरोप

Renu Upreti
1 Min Read
PM Modi is misleading people by calling himself OBC, alleges Rahul Gandhi
PM Modi is misleading people by calling himself OBC, alleges Rahul Gandhi

भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं है। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। उस समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे। वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे।

लोगो को गुमराह कर रहे पीएम मोदी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी खुद को ओबीसी बताकर लोगो को गुमराह कर रहे हैं। भारत जोड़ों न्याय यात्रा फिलहाल ओडिशा के झारसुगड़ा में है। वहां पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उक्त आरोप लगाए।

Share This Article