महाराष्ट्र के जलगांव में पीएम मोदी ने 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र सौंपा। लखपति दीदी स्वंय सहायता स्वंय सहायता समूहों की उन महिलाओं को कहा जाता है जो सालाना एक लाख रुपये कमा रही हैं। लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त कर रही हैं। ये गांव के पूरे अर्थतंत्र को बदल रही हैं।
महिलाओं में खासा उत्साह
महिलाओं में इस सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पीएमओ ने लखपति दीदियों की खुशी को दर्शाता एक वीडियो क्लिप जारी किया है। महिलाएं अपनी खुशी जाहिर करते हुए कह रही हैं कि, हमें लखपति दीदी होने पर गर्व हैं। देश के पीएम मोदी, महिलाओं के लिए काफी कुछ कदम उठा रहे हैं। तो अन्य कह रही हैं पीएम मोदी का सपना था कि हर महिला लखपति होनी चाहिए और हमारे समूह में अधिकतर महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।