Highlight : पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई, गृह मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई, गृह मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

Yogita Bisht
1 Min Read
सीएम को पीएम ने दी जन्मदिन की बधाई

आज सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। पीएम मोदी ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की बधाई

सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Cm dhami
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।