Entertainment : PM Modi Birthday: कलाकारों ने किया पीएम मोदी को बर्थडे विश, कंगना से लेकर अनुपम खेर तक ने दी बधाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

PM Modi Birthday: कलाकारों ने किया पीएम मोदी को बर्थडे विश, कंगना से लेकर अनुपम खेर तक ने दी बधाई

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
pm modi birthday

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी की 17 सितम्बर को जन्मदिन है।आज वो अपना 73वां जन्मदिन मन रहे है। उनको देशभर से बधाइयां मिल रही है। बॉलीवुड के सितारों से लेकर आम जनता तक सब उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दे रहे है।

ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख खास अंदाज़ में बर्थडे विश कर रहे है। कंगना रनौत से लेकर परेश रावल, अनुपम खेर, टाइगर श्रॉफ आदि तक ने पीएम मोदी को उनके बर्थडे पर बधाई दी। चलिए आपको बताते है की किस सितारें ने क्या लिखा

अनुपम खेर ने शेयर किया लम्बा चौड़ा पोस्ट

बॉलीवुड के एक्टर अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें शेयर कर लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनकी लम्बी आयु की कामना भी की। साथ ही उनके कड़े परिश्रम और निष्ठा की तारीफ की।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1517880520281321472

कंगना रनौत ने दी पीएम मोदी को बधाई

बॉलीवड की क्वीन कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी की फोटो शेयर कर उनके जन्मदिन के मौके पर लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने पीएम को विश कर उनकी तारीफ भी की है।

राजकुमार राव ने भी दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी पीएम मोदी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही G20 की कामयाबी के लिए भी उनको बधाइयां दी। उन्होंने पीएम मोदी की लम्बी उम्र की कामना भी की।

परेश रावल ने भी लिखा पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल ने भी अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा ‘ जन्मदिन की श्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने ईश्वर से उनकी लम्बी उम्र और अच्छी हेल्थ की प्रार्थना भी की।

https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1703278285327929742

टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा ‘माननीय नरेंद्र मोदी जी को बर्थडे की शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने पीएम की तारीफ कर उन्हें देश का गौरव और एक परम नेता भी कहा। तो वहीं तुषार कपूर ने भी पीएम मोदी की तारीफ कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/iTIGERSHROFF/status/1703268202958999831
Share This Article