National : Sam Pitroda: मुझे गाली दे दो पर देश का अपमान नहीं सहूंगा, नस्लीय बयान पर पीएम का राहल गांधी पर प्रहार, मांगा जवाब - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Sam Pitroda: मुझे गाली दे दो पर देश का अपमान नहीं सहूंगा, नस्लीय बयान पर पीएम का राहल गांधी पर प्रहार, मांगा जवाब

Renu Upreti
2 Min Read
PM attacks Rahul Gandhi on Sam Pitroda's racist statement
PM attacks Rahul Gandhi on Sam Pitroda's racist statement

पीएम मोदी ने आज तेंलगाना में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें (Sam Pitroda) सैम पित्रोदा के नस्लीय बयान पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर मजकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि शहजादे के एक अंकल अमेरिका में रहते हैं। उन्होनें कहा कि काली चमड़ी वाली अफ्रीकी हैं, तो क्या कांग्रे, चमड़ी का रंग देखकर बात करती है? पीएम ने कहा कि चमड़ी का रंग कोई भी हो हम कृष्ण के पुजारी हैं। पीएम ने कहा कि मुझे गाली दे मैं सहन कर लूंगा लेकिन देश के लोगों का अपमान सहन नहीं कर सकता। क्या हमारी राष्ट्रपति अफ्रीकी हैं शहजादे को इस पर जवाब देना होगा।

Sam Pitroda का विवादित बयान

बता दें कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित रुप से तुलना की है। सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत एक अत्यंत विविधरा भरा देश है, जहां पूर्वी लोग चीनी लगते हैं, पश्चिमी लोग अरबी लगते हैं, दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकी लगते हैं और उत्तर में रहने वाले लोग गोरे लगते हैं।

असम के सीएम ने साधा निशाना

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधना शुरु कर दिया है। असम के सीएम हिंता बिस्व सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सैम भाई मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा ही लगता हूं। हम एक विविधता भरा देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सब एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा समढ लो।   

Share This Article