देहरादून: दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
पिथौरागढ़ विधानसभा सीट प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस सीट पर 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगा नामांकन। 25 नवंबर को मतदान होगा और 28 नवंबर को मतगणना होगी।
उप चुनाव की घोषणा होने के साथ ही इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई कि प्रकाश पंत का उत्तराधिकारी कौन होगा। इस सीट पर भाजपा किसे चुनाव मैदान में उतारेगी। वहीं, यह भी देखना होगा कि कांग्रेस पिथौरागढ़ में किस पर दांव खेलती है।