Big News : पिथौरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस से मयूख महर, भाजपा से चुनाव लड़ेंगी चंद्रा पंत! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस से मयूख महर, भाजपा से चुनाव लड़ेंगी चंद्रा पंत!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादूनः पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भापजा-कांग्रेस अब तक प्रत्याशी घोषित करने को लेकर मत्था-पच्ची करते रहे। इधर, कांग्रेस ने भी मयूख महर को चुनाव लड़ने के लिए तैयार कर लिया है। ऐसे में अब पिथौरागढ़ उप चुनाव की जंग रोचक हो गई है।

उप चुनाव में जहां भाजपा दिवंगत प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारने के लिए तैयार कर पाई। वहीं, कांग्रेस ने भी अपने दिग्गज नेता मयूख महर को चुनाव लड़ने के लिए राजी कर लिया है। अब देखना होगा कि दोनों में बाजी कौन मारता है।

दोनों ही दलों के पास इमोशनल कार्ड खेलने का पूरा मौका है। जहां भाजपा दिवंगत प्रकाश पंत के नाम पर लोगों को भावनात्मक रूप से अटैच कर वोट हासिल करने का प्रयास करेगी। वहीं, कांग्रेस और मयूख महर मुख्य चुनाव में मामूली अंतर से मिली हार को आधर बनाकर लोगों को इमोशनली अपने पक्ष करने में पूरा जोर लगाएंगे।

Share This Article